फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 57 लाख से बनी सड़क तीन साल में ही गड्ढे में तब्दील

Sun, 20 Apr 2025 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:59- मसानी चौक पर बदहाल सड़क मार्ग---संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। तीन साल पहले गोशाला से मसानी तक बनी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस सड़क के निर्माण पर 57 लाख रुपये खर्च हुए थे। यह सड़क जर्जर होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
मसानी चौक से गोशाला तक एक किलोमीटर लंबी सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। लोगों की मांग के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। यह सड़क करीब 50 गांवाें से जुड़ी है। श्री गोशाला के सामने मुख्य द्वार के पास दो-दो फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं। मसानी माता मंदिर के पास तो सड़क पर रोड़े बिखरे पड़े हैं। इस सड़क से करीब 150 स्कूल की बसें गुजरती हैं।
विज्ञापन


बारिश के समय में गड्ढों में पानी भर जाता है जिसके कारण बाइक चालकों को गड्ढों का पता नहीं चलता और वे दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। अधिकतर नपा प्रशासन को इस और ध्यान देना चाहिए।- विनोद कपूर, राहगीर।

नगर पालिका ने तीन वर्ष पहले यह बनवाई थी। 6 महीने बाद ही सड़क टूटने लगी थी। वर्तमान में सड़क जर्जर है जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। यह सड़क 50 गांवों को जोड़ती है।-मनोज कुमार, दुकानदार

मसानी चौक पर तो सड़क मार्ग का बुरा हाल है। यहां पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। पास में ही माता का मंदिर है। जब यहां पर लोग पूजा करने के लिए आते है तो उनको इन गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता है।- ललित, दुकानदार

श्री गोशाला के मुख्य द्वार के पास दो-दो फुट गहरे गड्ढे बने हुए हैं। नगरपालिका इन गड्ढों को पैचवर्क नहीं करवा रही है। जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है।- नोनी, राहगीर
विज्ञापन

-
वर्जन:
शहर में अनेक जगहों पर सड़कों व गलियों के निर्माण का कार्य चल रहा है। जो सड़कें बदहाल अवस्था में हैं जल्द ही उनकी मरम्मत व नव निर्माण के लिए भी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही टेंडर लगवाकर इनका निर्माण कराया जाएगा।- रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें