फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चार साल पहले बनी सड़क जर्जर, गड्ढों में हिचकोले खा रहे लोग

विज्ञापन
फोटो संख्या:52- मसानी चौक से गोशाला रोड बदहाल अवस्था में ---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल मसानी चौक से रेलवे फाटक तक की सड़क चार वर्षों में ही बदहाल हो गई है। इस पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों व राहगीरों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सड़क की हालत ऐसी हो चुकी है कि दोपहिया वाहन सवारों के लिए यह मार्ग जोखिम भरा बन गया है। वहीं चारपहिया वाहन भी धीरे-धीरे निकलने को मजबूर हैं। नपा के कई बार इस मार्ग की समस्या के बारे में अवगत करा चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
लोगों के अनुसार वर्ष 2022 में नगर पालिका प्रशासक व तत्कालीन एसडीएम की मौजूदगी में इस सड़क का निर्माण कराया गया था। उस समय लोगों को उम्मीद थी कि लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो जाएगा लेकिन निर्माण के कुछ ही महीनों बाद सड़क उखड़ने लगी।
विज्ञापन

मसानी चौक से रेलवे फाटक तक दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। स्कूल, बाजार, रेलवे स्टेशन व अन्य कॉलोनियों को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग होने के कारण यहां ट्रैफिक का दबाव लगातार बना रहता है।
इसके बावजूद इस सड़क की मरम्मत या दोबारा निर्माण को लेकर नगरपालिका की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। रामविहार कॉलोनी के सामने तो झील बनी हुई है।
बॉक्स
मसानी मोहल्ले का मार्ग काफी समय से टूटा हुआ है। इससे जब वाहन निकलते हैं तभी धूल उड़कर दुकानों में आती है। नगर पालिका को इस मार्ग का शीघ्र निर्माण कराना चाहिए। धूल उड़ने के कारण ग्राहक ग्राहक की कम पहुंच रहे है।-रोहताश, दुकानदार
बॉक्स
मसानी चौक पर तो मार्ग का बुरा हाल है। यहां पर गहरे गड्ढे बने हुए है। पास में ही माता का मंदिर है। जब यहां पर लोग पूजा करने के लिए आते है तो उनको इन गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता है।-सुभाष सैनी, दुकानदार
बॉक्स
मसानी मार्ग पर धूल उड़ने के कारण पानी का छिड़काव करके दुकान पर काम कर रहे है। इस मार्ग से कई स्कूलों की बसें गुजरती हैं। इसके कारण धूल उड़ने के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है।-राधिका, दुकानदार
बॉक्स
चार वर्ष पहले यह सड़क मार्ग बनाया गया था। 6 महीने बाद यह सड़क मार्ग जगह-जगह पर टूटा हुआ है। इसके कारण गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क मार्ग 50 गांवों को जोड़ता है।-पुनीत भारद्वाज, दुकानदार

- वर्जन:
शहर में कई जगहों पर सड़कों व गलियों के निर्माण का चल रहा है जो सड़कें बदहाल अवस्था में हैं जल्द ही उनकी मरम्मत व नव निर्माण के लिए भी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही टेंडर लगाकर इनका निर्माण कराया जाएगा।-रमेश सैनी, चेयरमैन नगर पालिका, महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:52- मसानी चौक से गोशाला रोड बदहाल अवस्था में ---संवाद

फोटो संख्या:52- मसानी चौक से गोशाला रोड बदहाल अवस्था में ---संवाद

फोटो संख्या:52- मसानी चौक से गोशाला रोड बदहाल अवस्था में ---संवाद

फोटो संख्या:52- मसानी चौक से गोशाला रोड बदहाल अवस्था में ---संवाद

फोटो संख्या:52- मसानी चौक से गोशाला रोड बदहाल अवस्था में ---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें