फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बिना संकेतक वाले ब्रेकर से बढ़ रहा हादसों का खतरा

विज्ञापन
फोटो 8ब्रेकर पर सफेद पट्टी नहीं होने पर नाराजगी जताते स्थानीय लोग।संवाद
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नारनौल रोड स्थित अस्पताल के सामने सड़क पर बना ब्रेकर इन दिनों वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। ब्रेकर पर सफेद पट्टी, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेतक नहीं होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। खासकर रात के समय वाहन चालकों को ब्रेकर दिखाई नहीं देता जिससे दोपहिया वाहन चालक संतुलन खोकर गिर जाते हैं।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद सोनू तंवर ने बताया कि इस ब्रेकर के कारण अब तक 20 से अधिक छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन संबंधित विभाग ने अभी तक कोई सुधारात्मक कदम नहीं उठाया। बीती रात भी एक बाइक असंतुलित हो गई जिससे पीछे बैठी बुजुर्ग महिला के सिर में चोट लग गई।



लोगों का कहना है कि इस मार्ग से मरीजों, एंबुलेंस और भारी वाहनों का लगातार आवागमन रहता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द ब्रेकर पर सफेद पट्टी, रिफ्लेक्टर और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें