फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चाइनीज मांझे को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे जिम्मेदार

Sat, 19 Jul 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:80- गर्दन पर लगा कट का निशान दिखाता ​शिक्षक  मुकेश --स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पतंगबाजी को लेकर जिम्मेदार गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। लगातार चाइनीज मांझों से हादसों का भय बना हुआ है।
विज्ञापन

एक हादसे में शहर की आदर्श कालोनी निवासी निजी स्कूल के अध्यापक मुकेश घायल हो गए थे। बताया कि वीरवार शाम को वह घर से बाजार जाने के बाइक से निकले थे। जब वह कॉलोनी से कुछ दूरी पर पहुंचा तो अचानक डोर पर नजर पड़ी तो ब्रेक लगाया, लेकिन इसी दौरान मांझा गले में फंस गया। इसके बाद इसे गले से हटाया तो गले में कट लगने से तेजी से खून बहने लगा। लोगों ने पास ही के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां से उपचार कराया।
विज्ञापन


वहीं शहर थाना प्रभारी निरीक्षक लाजपत का कहना है कि चाइनीज मांझे का प्रयोग प्रतिबंधित है। कोई भी दुकानदार चाइनीज मांझे की बिक्री करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें