फोटो संख्या:80- गर्दन पर लगा कट का निशान दिखाता शिक्षक मुकेश --स्रोत- स्वयं
महेंद्रगढ़। पतंगबाजी को लेकर जिम्मेदार गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। लगातार चाइनीज मांझों से हादसों का भय बना हुआ है।
एक हादसे में शहर की आदर्श कालोनी निवासी निजी स्कूल के अध्यापक मुकेश घायल हो गए थे। बताया कि वीरवार शाम को वह घर से बाजार जाने के बाइक से निकले थे। जब वह कॉलोनी से कुछ दूरी पर पहुंचा तो अचानक डोर पर नजर पड़ी तो ब्रेक लगाया, लेकिन इसी दौरान मांझा गले में फंस गया। इसके बाद इसे गले से हटाया तो गले में कट लगने से तेजी से खून बहने लगा। लोगों ने पास ही के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां से उपचार कराया।
वहीं शहर थाना प्रभारी निरीक्षक लाजपत का कहना है कि चाइनीज मांझे का प्रयोग प्रतिबंधित है। कोई भी दुकानदार चाइनीज मांझे की बिक्री करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।