फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: इलाज से पहले इंतजार की सजा

विज्ञापन
फोटो नंबर- 17चिकित्सक कक्ष के बाहर लाइन में लगे मरीज अपनी बारी का इंतजार करते हुए। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। उपायुक्त के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद नागरिक अस्पताल में व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ सकी हैं। अस्पताल में टोकन व्यवस्था लागू न होने के कारण मरीजों को ओपीडी पर्ची से लेकर डॉक्टर परामर्श और दवा लेने तक घंटों लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता है।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में संचालित ओपीडी में किसी भी डॉक्टर के कमरे के बाहर टोकन प्रणाली नहीं है जबकि करीब दस दिन पहले निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने टोकन व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए थे। कई बार लाइन में आगे-पीछे होने को लेकर कहासुनी की स्थिति भी बन रही है।
इसके अलावा, अस्पताल के पुराने भवन के पूर्वी प्रवेश द्वार के पास बना सीवर अभी भी खुला पड़ा है। उसके चारों ओर बनी दीवार भी जर्जर हालत में है। उपायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को जल्द ढकने और मरम्मत के निर्देश दिए गए थे लेकिन अब तक कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

अस्पताल में दवा वितरण व्यवस्था भी मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। मरीजों का कहना है कि दवा के लिए तीन अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं लेकिन एक काउंटर पर दवा नहीं मिलने पर दूसरे और फिर तीसरे काउंटर पर भेजा जाता है।
हालांकि, उपायुक्त के निर्देशों के बाद दवा काउंटर पर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया है लेकिन अन्य व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने से मरीजों को राहत नहीं मिल पा रही है।

अल्ट्रासाउंड के लिए लंबा इंतजार
अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए भी मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। मंगलवार को जांच के लिए पहुंचे मरीजों को एक महीने बाद की तारीख, यानी 1 और 2 जून दी गई। समय पर जांच नहीं होने से मरीजों की परेशानियां और बढ़ रही हैं।



बॉक्स

मैं सुबह 9 बजे आया था, ओपीडी पर्ची कटवाने से लेकर दवा लेने में मुझे हर जगह घंटों लाइन में लगना पड़ा। टोकन व्यवस्था अभी तक शुरू नहीं की गई है। जिस कारण परेशानी बनी रहती है।-अजीत सिंह, गांव दुलोठ जाट

बॉक्स



मैं सबसे पहले कमरा-4 से दवा लेने के लिए लाइन में लगा और बाकी के लिए मुझे कमरा-21 भेजा गया। जहां आधे घंटे तक लाइन में लगने के बाद नंबर आया लेकिन दवा नहीं मिली और मुझे कमरा-36 भेजा लेकिन वहां भी दवा नहीं मिली। डेढ़ घंटे तक दवा के लिए लाइन में लगने के बाद मैंने कुछ दवा बाहर से खरीदी।-प्रवेश कुमार, गांव मोहनपुर



बॉक्स

मेरे पैर में दर्द रहता है लेकिन टोकन व्यवस्था नहीं होने के कारण दवा लेने के लिए करीब 45 मिनट तक लाइन में खड़ा रहा। टोकन व्यवस्था शुरू होने से मरीज सीट पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर सकता है।-रामजीलाल, गांव मेघोत
बॉक्स



मेरी कमर व पेट में सुबह से तेज दर्द हो रहा था, उपचार के लिए नागरिक अस्पताल आया। डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड जांच पर्ची पर लिख दी। लेकिन जांच के लिए मुझे एक जून का समय दिया गया जिस कारण मुझे बाहर से अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ा।-सतबीर, गांव मंडलाना




वर्जन :



दवा काउंटर पर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया है। डॉक्टरों के कक्ष के बाहर टोकन व्यवस्था शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। वहीं सीवर को ढकने व मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी को अवगत करवाया गया है।-डॉ. विजय डबास, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें