फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसने अपनी जाति तक सीमा रखी, जनता ने उसे सबक सिखाया : रामचंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राज्यसभा के पूर्व सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने बिना नाम लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो मंत्री अपनी जाति तक सीमा रखते हैं उन्हें जनता सबक सिखती है और हरियाणा में जनता ने सबक सिखाया भी है। यह बात उन्होंने शनिवार को जयराम सदन में कही।
विज्ञापन

दरअसल, उस वक्त पूर्व सांसद रामचंद्र सीएम नायब सिंह सैनी की भगवान विश्वकर्मा से तुलना कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा किसी जाति विशेष के नहीं, बल्कि समस्त समाज के आराध्य हैं। इसी तरह सीएम नायब सिंह सैनी भी सभी 36 बिरादरी हैं के और हर जाति के लिए उन्होंने काम किया है।
उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी कार्यकर्ताओं की ओर से धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा महेंद्रगढ़ में आयोजित किए जा रहे राज्यस्तरीय समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं।
विज्ञापन

इस दौरान कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, महेंद्रगढ़ ब्लॉक समिति चेयरमैन विजयलक्ष्मी खोश्या, सतनाली ब्लॉक समिति पूर्व चेयरमैन मोनिका, जिला पार्षद देवेंद्र यादव, पवन खैरवाल, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, पाली मंडल अध्यक्ष दीपिका, राजेश सैनी पार्षद, अमित मिश्रा, नवीन शर्मा, मनोज शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष यतेंद्र राव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री का महेंद्रगढ़ से विशेष लगाव : रामबिलास
पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री का महेंद्रगढ़ से विशेष लगाव है। यही कारण है कि जब वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने तो सबसे पहले महेंद्रगढ़ आए थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने महेंद्रगढ़ का दौरा किया और अब राज्य स्तरीय भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह के लिए भी महेंद्रगढ़ को चुना गया है। अब 17 सितंबर के कार्यक्रम को सफल बनाना हम सभी का कर्तव्य है
विधायक कंवर नहीं हुए शामिल
कार्यक्रम में विधायक कंवर सिंह यादव ने शामिल नहीं हो पाए। साथ ही बैनर में भी उनका नाम फोटो नहीं लगाया गया। वहीं, कार्यकर्ताओं में उनके नाराज होने की चर्चा भी सुनने को मिली। हालांकि, पूर्व सांसद ने नाराजगी आदि से इन्कार किया और ग्रामीण दौरा इसका कारण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें