मंडी अटेली।
अटेली में अंडरपास निर्माण संघर्ष समिति का धरना 192वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता मास्टर सूबे सिंह ने की तथा संचालन समिति संचालक डॉ. राजेंद्र प्रसाद खरब ने किया। डॉ. राजेंद्र प्रसाद खरब ने रेलवे प्रशासन से गांव तोबड़ा के ग्रामीणों के लिए श्मशान घाट तक आवागमन के लिए सुरक्षित रास्ते की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के आवागमन के लिए कोई अन्य रास्ता भी नहीं है। इससे ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने कहा कि जब तक एलसी 30 अंडरपास निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता है तब तक धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर महावीर प्रसाद कौशिक सरपंच प्रतिनिधि तोबड़ा, रामशरण शर्मा, महीपाल सिंह खरब, प्रकाश खरब, हनुमान शर्मा, रोहतास रिटायर्ड गिरदावर, बिजेंद्र चेयरमैन सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।