फोटो संख्या:55 कनीना मॉडल संस्कृति स्कूल में आयोजित शिविर में जानकारी देते वक्ता। संवाद
कनीना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में आयोजित एनएसएस शिविर के समापन पर प्राचार्य सुनील खुडानिया ने स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना की। स्वयंसेवकों ने शिविर के दौरान सीखी गई बातों को अपने जीवन में उतारने की प्रतिज्ञा ली। एनएसएस प्रभारी डॉ. मुंशीराम ने सभी स्वयंसेवकों का धन्यवाद किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति भी दी गई। शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने पूरे विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। जहां-जहां कूड़ा-कचरा था, उसे साफ किया गया जिससे विद्यालय परिसर स्वच्छ और सुंदर नजर आने लगा। संवाद