फोटो 3प्रभात फेरी के दौरान मौजूद श्रद्धालु।स्रोत संस्था
नारनौल। प्रभात फेरी संगठन नारनौल की ओर से फाल्गुन शुक्ला त्रयोदशी के अवसर पर होली महोत्सव उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। संगठन की 183वीं प्रभात फेरी रविवार सुबह 7 बजे गुरुनानक पूरा से निकाली गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
ढोल-मंजीरों की थाप पर श्रद्धालुओं ने राधे-राधे नाम का संकीर्तन किया और गुलाल व पुष्प वर्षा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम के यजमान महेंद्र अग्रवाल पुरानी मंडी परिवार ने पवित्र ज्योति प्रज्वलित कर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया। प्रभात फेरी गुरुनानक पूरा, पीरआगा और मेहता चौक से होते हुए मुख्य यजमान के निवास तक पहुंची।
संगठन के संचालक घनश्याम गर्ग ने बताया कि होली के पावन अवसर पर शहर का माहौल वृंदावन जैसा दिखाई दिया। समापन पर प्रसाद व चाय-नाश्ते का वितरण किया गया और 8 मार्च की प्रभात फेरी एमएलएस कॉलोनी में आयोजित करने की घोषणा की गई।