फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल से महेंद्रगढ़ तक फोरलेन सड़क में हुए गड्ढों को भरा जाएगा

विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक लेते डीसी अजय कुमार। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
स्टेट हाईवे नारनौल से महेंद्रगढ़ में पड़ चुके गड्ढों को जल्द ही भरा जाएगा। महेंद्रगढ़ तक सड़क रिपेयर की जाएगी। यह निर्देश उपायुक्त अजय कुमार ने वीरवार को लघु सचिवालय में जिला सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी समिति की मासिक बैठक में दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्टेट हाईवे फोरलेन बनना है, जिसके टेंडर 2 फरवरी को खोले जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि दो-तीन दिन तक बारिश के कारण कई जगह पर सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। उन सड़कों पर पैचवर्क दोबारा किया जाए। उन्होंने कनीना से झगड़ोली के पास बनी पुलिया में जो कमी है उसको दूर करने के निर्देश दिए, ताकि दुर्घटना न हो। नागरिक अस्पताल से टीबी अस्पताल तक बन रहे सड़क को उन्होंने 15 फरवरी तक पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही इस सड़क पर पड़ने वाले खंभों को हटाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने शिव नगर प्राइमरी स्कूल के पास नाले के दोनों तरफ मार्ग को समतल करने के निर्देश दिए, ताकि स्कूल में आने-जाने वाले बच्चों को परेशानी न हो। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एंबुलेंस का रिस्पांस टाइम तथा ट्रामा सेंटर की गुणवत्ता बरकरार रखें। वहीं कनीना शहर में सड़क के दोनों तरफ दुकानों के आगे से मिट्टी को समतल करने के साथ-साथ दोनों तरफ दुकानों तक सड़क बनाने का भी एस्टीमेट तैयार करने के लिए कहा। सबसे पहले दोनों तरफ दुकानों के आगे मिट्टी को मुख्य रोड के बराबर करवाने के लिए कहा। अगर इस कार्य के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की जरूरत पड़े तो तुरंत प्रभाव से आदेश जारी करवाए जाएं। बैठक में प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण सचिव दर्शना भारद्वाज, एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह, नगराधीश मंगल सैन तथा एक्सईएन बीएंडआर अश्विनी कुमार के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें