महेंद्रगढ़। नगर पालिका में तीन घंटे पहले दो विभागों ने मिलकर बारिश के पानी की निकासी को लेकर योजना बनाई गई थी, लेकिन शाम को 3:30 बजे से आधे घंटे में हुई 25.5 एमएम बारिश में योजना बह गई। सड़कों पर जगह-जगह जलभराव से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार को नगर पालिका महेंद्रगढ़ में जन स्वास्थ्य विभाग व नपा के अधिकारियों ने बैठक कर बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या को लेकर मंथन कर जलभराव से निपटने की योजना तैयार की थी। वहीं शाम के समय हुई बारिश से शहर में तीन दिन के दौरान दूसरी बार जलभराव की समस्या बनी रही।
जन स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अधिकारी जीयाराम, कनिष्ट अभियंता दीपचंद, नपा सचिव प्रशांत व जेई मनोज कुमार व एमई दिनेश कुमार के साथ वार्ड पार्षदों व प्रधान और उप प्रधान ने बैठक में शहर के जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी निकासी पर मंथन किया। इस दौरान जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से रेलवे रोड के नजदीक पुलिस परेड मैदान में जलभराव से निपटने के लिए टैंक बनाकर सीवरेज कनेक्शन की योजना बनाई गई। इसके अलावा पुराने किले के पीछे डिस्पोजल टैंक, मोहल्ला महायचान का वाटर रिचार्ज बोरवेल की सफाई करा उसे शुरू करने की योजना तैयार की गई है। जन स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अधिकारी जीयाराम व दीपचंद जेई ने कहा कि उनके पास जलभराव के क्षेत्रों में जल निकासी के लिए दो पंप सेट हैं, जो जरूरत के समय प्रयोग किया जा सकेंगे।
इन जगहों पर रहा पानी का जलभराव
शहर के विश्वकर्मा चौक, बस स्टैंड परिसर, आईटीआई रोड, गोशाला रोड, सिनेमा रोड, मोहल्ला महायचान, नगरपालिका भवन, नागरिक अस्पताल, यादव सभा के पास, रेलवे स्टेशन सड़क मार्ग, 11 हट्टा बाजार, अनाज मंडी, शॉपिंग कांपलेक्स, बालाजी चौक, बुचौली रोड, सहित अनेक जगहों पर जलभराव के कारण वाहन भी रेंगते नजर आए।
जिला नगर आयुक्त के साथ आज नारनौल में होगी बैठक
नगर पालिका महेंद्रगढ़ में शहर के विकास के प्रस्ताव के लिए टैंडर लगवाकर जल्द से जल्द कार्य शुरू करवाने के लिए दोपहर 11 बजे नारनौल स्थित जिला नगर आयुक्त के कार्यालय में बैठक आयोजित की जाएगी। बुधवार को महेंद्रगढ़ नपा कार्यालय में हुई बैठक में जिला नगर आयुक्त महावीर प्रसाद बैठक में नहीं पहुंच पाए थे। उनकी गैर मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। अब शहर के विकास को लेकर वीरवार को सुबह 11 बजे नपा चेयरमैन, अधिकारी व पार्षदों के साथ डीएमसी के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान शहर के विकास को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। पार्षदाें ने कहा कि बुधवार को बैठक में डीएमसी को आना था, लेकिन किसी कारणवश बैठक में नहींं आ सके। अब वीरवार को नारनौल डीएमसी के साथ बैठक है। शहर के विकास को लेकर सभी पास प्रस्ताव के टेंडर लगवाने को लेकर डीएमसी से बात करेंगे, ताकि शहर में टूटी सड़कें, घर-घर कचरा कलेक्शन सहित अन्य विकास कार्य करवाए जा सकें।
बैठक में यह रहे मौजूद
इस मौके पर उपप्रधान मंजू कौशिक, सचिव प्रशांत, एमई राजेश कुमार, जेई मनोज कुमार, पार्षद अशोक सैनी, पार्षद ममता सोनी, पार्षद राजेश, पार्षद सुखबीर, पार्षद सुरेंद्र फौजी, पार्षद सुनील तायल, पार्षद विष्णु, पार्षद देवेंद्र उर्फ सोनू, पार्षद प्रतिनिधि चेतन यादव, पार्षद प्रतिनिधि हरिराम खन्ना, पार्षद प्रतिनिधि यशपाल, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से जेई दीपचंद आदि मौजूद रहे।
फोटो संख्या:69- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में पानी की निकासी को लेकर बैठक करते नपा अधिकारी, जनस्व
फोटो संख्या:69- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में पानी की निकासी को लेकर बैठक करते नपा अधिकारी, जनस्व
फोटो संख्या:69- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में पानी की निकासी को लेकर बैठक करते नपा अधिकारी, जनस्व