फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर के बाजार में रंग-पेंट की दुकानों पर छाने लगी रौनक

Thu, 18 Sep 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-15नारनौल में एक दुकान से रंग व पेंट खरीदते लोग। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। दीपावली नजदीक आते ही बाजार में रंग और पेंट की खरीदारी अब जोर पकड़ने लगी है। हालांकि पितृपक्ष से ही कई लोगों ने घरों की रंगाई-पुताई का काम शुरू कर दिया था, लेकिन नवरात्र के आगमन के साथ इस कार्य में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

शहर में 25 रंग-पेंट की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी हैं। दुकानदारों ने बताया कि त्योहार को ध्यान में रखते हुए उन्होंने एक माह पहले ही पर्याप्त मात्रा में स्टॉक मंगवा लिया था ताकि ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी न हो। दुकानदारों के अनुसार, इस बार रंग-पेंट की कीमतों में कोई खास वृद्धि नहीं हुई है।
पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार मूल्य लगभग स्थिर हैं। इससे ग्राहकों को भी राहत महसूस हो रही है। व्यापारियों का कहना है कि गत वर्ष में पितृपक्ष से ही रंगाई-पुताई का काम बड़ी तेजी से शुरू हो जाता था, लेकिन इस बार शुरुआत धीमी रही है। इसका कारण दुकानदार इस बार लंबे समय तक चली बरसात को मान रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें विश्वास है कि नवरात्र से बाजार में ग्राहक बढ़ेंगे। व्यापार में तेजी आएगी।
विज्ञापन

शहर में इन दिनों रंग-पेंट की दुकानों पर विभिन्न कंपनियों के रंग, पेंट और वार्निश की नई वेरायटी उपलब्ध कराई गई है। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। हर व्यक्ति घर को नए रूप में सजाने और संवारने की तैयारी में जुटा है। दुकानदारों ने उम्मीद जताई कि आगामी दिनों में ग्राहकी बढ़ने से कारोबार में गत वर्ष की तुलना में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा।

ये है रंग व पेंट के भाव-
इस बार बाजार में पेंट एक लीटर 240 रुपये, डिस्टेंपर 20 किलो 750 रुपये, प्राइमर 20 किलो 1300 रुपये तथा सफेदी का कट्टा 100 रुपये का बेचा जा रहा है।
बाक्स-
इस बार रंग-रंगोन का कार्य घरों में कुछ देर से शुरू हुआ। इसका कारण बरसात रहा लेकिन अब रंग व पेंट की बिक्री जोर पकड़ने लगी है। नवरात्र से और भी तेजी पकड़ेगा। दीपावली को देखते हुए रंग-रोगन का सारा स्टॉक एक महीने पहले ही मंगवा लिया था।-हरीश बंसल, रंग-पेंट विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें