फोटो संख्या:81- गांव बसई में ग्रामीणों को संबोधित करते आप के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनीष --स्रो
महेंद्रगढ़। गांव बसई में सोमवार को आयोजित जन सभा के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव ने कहा कि क्षेत्र में पिछले 45 सालों से लोगों की उम्मीदों के अनुरूप विकास नहीं हो पाया है। महेंद्रगढ़ क्षेत्र शिक्षा के हब के रूप में उभरा है, लेकिन यह भी अपने दम पर। लोगों ने विधानसभा क्षेत्र से दो नेताओं को भरपूर समर्थन देकर विधानसभा में पिछले 45 सालों में कई बार भेजा है।
उन्होंने कहा कि पिछले पांच दशक से यहां के जनप्रतिनिधि लोगों की विकास को लेकर की गई उम्मीदाें पर खरे नहीं उतरे हैं। अब महेंद्रगढ़ की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। गांव बसई में ग्रामीणों ने डॉ. मनीष यादव का फूलमाला व पगड़ी पहनाकर सम्मान किया।