फोटो नंबर-18मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हरियाणा पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के कर्मचारी। संवा
नारनौल। बुधवार को जिले की ग्राम पंचायतों में कार्यरत सीपीएलओ कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पूर्व नेताजी सुभाष पार्क में बैठक का आयोजन किया।
कर्मचारी सिंघाना रोड, महावीर चौक व महेंद्रगढ़ रोड से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष आशीष गोरा ने कहा कि सरकार सीपीएलओ कर्मचारियों को कमजोर न समझे।
उन्होंने बताया कि सीपीएलओ कर्मचारियों को मात्र 6000 रुपये मासिक वेतन मिलता है जिससे परिवार का भरण-पोषण करना बेहद कठिन हो गया है। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री हरकेश, कोषाध्यक्ष भूपेश पालीवाल व कर्मबीर जाखड़ सहित संघ के कई पदाधिकारी व सीपीएलओ कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद