फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सरकारी कॉलेज 4060 सीटों के लिए आए 1733 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिले के सरकारी कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। अब तक जिले के तीन प्रमुख सरकारी महाविद्यालयों में कुल 1733 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 1176 आवेदनों का सत्यापन भी पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी गगनदीप यादव ने बताया कि विद्यार्थी 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन पत्रों का सत्यापन और मेरिट सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दाखिले पूरी तरह मेरिट के आधार पर किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों में आवेदन की गति कुछ धीमी हुई है क्योंकि अधिकांश विद्यार्थी अंतिम दिनों में आवेदन करना पसंद करते हैं। जिले के राजकीय महाविद्यालय में 1280 सीटों के लिए 490 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें से 474 का सत्यापन हो चुका है।
विज्ञापन

सतनाली राजकीय महाविद्यालय में 700 सीटों के मुकाबले 542 आवेदन आए हैं। वहीं राजकीय महिला महाविद्यालय में 1080 सीटों के लिए 701 आवेदन प्राप्त हुए हैं। महिला कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम और बीए अंग्रेजी पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों ने रुचि दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें