फोटो 04 योग सहायकों को प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक। विभाग
मंडी अटेली। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शशिबाला ने कहा योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि शिविर का लक्ष्य योग सहायकों को इतना दक्ष बनाना कि वे योग दिवस पर लोगों को त्रुटिरहित योग करा सकें। योग सहायकों को प्रशिक्षित करने के लिए नूनी कलां में तीन दिवसीय शिविर शनिवार को संपन्न हुआ। 16 से 18 अप्रैल तक चले इस योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर में जिले के 41 आयुष योग सहायकों ने हिस्सा लिया। संवाद