फोटो 01 कथा के समापन पर यज्ञ में आहुति डालते श्रद्धालु। आयोजक
नांगल चौधरी। बिजली बोर्ड स्थित मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन शनिवार सुबह हवन यज्ञ के साथ किया गया। इस अवसर पर 51 से अधिक जोड़ों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर यज्ञ में आहुतियां अर्पित की। इस दौरान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर कई सुंदर झांकी भी निकाली गई। इसमें रुक्मिणी की भूमिका महिमा और श्रीकृष्ण का किरदार पायल व दिव्या ने निभाया। संवाद