फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रोटरी रसोई पर प्रेम व सौहार्द से मनाया नववर्ष

विज्ञापन
फोटो 02 रोटरी रसोई में भोजन परोसते क्लब सदस्य। संस्थ
विज्ञापन
नारनौल। रोटरी क्लब एवं बेलाज की ओर से नववर्ष के उपलक्ष्य में रोटरी रसोई पर नववर्ष मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सभी सदस्यों ने शिरकत करते हुए रसोई पर एक दूसरे को नए साल की बधाई दी व रसोई पर बना भोजन प्रसाद ग्रहण किया। पवन गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित मिलन समारोह में शामिल होकर सभी सदस्यों ने बताया कि रसोई पर प्रतिदिन लोगों को यह स्वच्छ व स्वादिष्ट भोजन सेवा प्रदान की जाती है। इससे रोजाना करीब 300 से 350 लोग मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन ग्रहण करते हैं। इस अवसर पर राजकुमार यादव, गोपाल मित्तल, विजय जिंदल, विनोद चौधरी, संजय गर्ग, हितेंद्र शर्मा व सुचेता गोगिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें