फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अध्यापक संघ ने की शिक्षा अधिकारी के साथ बैठक

विज्ञापन
फोटो 17 डीईओ को गुलदस्ता भेंट करते संघ सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
नारनौल। शनिवार को हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा एवं स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का प्रतिनिधिमंडल की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गई। जिला शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कौशिक ने आश्वासन दिया की जिलास्तर से संबंधित समस्याओं का समाधान स्थानीयस्तर पर किया जाएगा व निदेशालय स्तर की मांगों को विभाग को भेजा जाएगा। इस अवसर पर चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का निश्चित समय में निपटान, एसीपी से संबंधित मामलों के शीघ्र समाधान, महिला अध्यापकों के शिशु देखभाल अवकाश के प्रकरण बिना देरी के निदेशालय भेजने की मांग रखी गई ताकि पात्र शिक्षक समय पर इन सुविधाओं का लाभ ले सकें। इस प्रतिनिधिमंडल मे अमीलाल, सुरेंद्र कुमार, दिलीप खंडेलवाल, सीताराम, दिलीप कुमार, मामचंद व विजय सिंह आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें