फोटो 06 समापन अवसर पर स्टाफ के साथ स्वयंसेवक। संस्थ
नारनौल। राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आयोजित इस शिविर का वीरवार को सफलतापूर्वक समापन किया गया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान, पौधरोपण एवं जन-जागरूकता जैसे रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज सेवा का सराहनीय कार्य किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि इस शिविर से विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास हुआ है। संवाद