फोटो नंबर-05विजेता छात्राओं को सम्मानित करते ग्रामीण व अन्य अतिथि। स्रोत-संस्थान
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरियावास की छात्राओं ने चंडीगढ़ में आयोजित राज्यस्तरीय केबीसी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, गांव और जिले का नाम रोशन किया। वहीं शिक्षा मंत्री हरियाणा महिपाल ढांडा ने छात्राओं को 1,00,000 का पुरस्कार प्रदान किया।
प्रतियोगिता में विजयी होकर गांव कोरियावास पहुंचने पर वीरवार को ग्राम पंचायत कोरियावास, क्षेत्रवासियों एवं विद्यालय स्टाफ की ओर से छात्राओं का भव्य स्वागत किया गया। बैंड-बाजे के साथ खुली जीप में छात्राओं साक्षी, अनुष्का, सारिका, दीपिका एवं निकिता को फूल मालाएं पहनाकर विद्यालय तक लाया गया।
समारोह में ग्राम पंचायत कोरियावास की ओर से विजेता छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए व 11,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। कोसली से पधारे प्रवक्ता दिनेश कुमार शर्मा ने प्रत्येक छात्रा को 500-500 रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया।
इस अवसर पर प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र कुमार, संजय शर्मा, रागिनी शर्मा, पूनम कुमारी, संतोष, धानक उत्थान समाज के प्रधान राम सिंह, अतर सिंह खनगवाल, अतर सिंह सीलन, प्रदीप कुमार, पंच राकेश, जेई विनय कुमार व नवीन कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।