फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नप टीम ने पुरानी मंडी सड़क से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
फोटो नंबर-26पुरानी मंडी में सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाती जेसीबी मशीन।
विज्ञापन
नारनौल। शहर के मोहल्ला पुरानी मंडी वार्ड नंबर 16 में बुधवार को नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर परिषद की टीम और पुलिस बल को मौके पर पहुंचता देख लोगों में हलचल मच गई और कई लोगों ने तुरंत सड़क से अपना सामान हटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

अभियान का नेतृत्व जेई पवन यादव ने किया। इस दौरान वार्ड पार्षद विशाल सैनी और पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। जेई पवन यादव ने बताया कि राव तुलाराम पार्क के पास पिछले 15-20 वर्षों से अवैध कब्जा किया हुआ था। कुछ स्थानों पर कच्चा निर्माण कर लिया गया था तो कहीं ईंधन व अन्य सामान रखकर मार्ग को अवरुद्ध किया हुआ था।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। साथ ही इस मार्ग से बीकेएन कॉलेज तक पानी निकासी के लिए नाला निर्माण भी प्रस्तावित है, जिसके लिए अतिक्रमण हटाना आवश्यक था। नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा, ताकि आमजन को सुगम आवागमन और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें