फोटो संख्या:59- गाेशाला रोड पर गंदगी से अटा नाला--संवाद
महेंद्रगढ़। नगरपालिका द्वारा शहर के सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया, लेकिन जिम्मेदार शहर के गंदे पानी की निकासी के नालों की सफाई करवाना भूल गए। शहर में तीन वर्ष पहले गोशाला रोड, मसानी चौक से बुचौली रोड, मसानी चौक के नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। यहां से लोग नाक ढककर व जिम्मेदार आंख ढककर निकल रहे हैं।
नगरपालिका द्वारा इन नालों की सफाई की सुध नहीं ली गई है। नगरपालिका ने सफाई अभियान में तो ताकत झोंक दी, लेकिन नालों की ओर ध्यान नहीं दिया। शहर के लोग नालों में कूड़ा डालकर चले जाते हैं। गंदगी से अटे इन नालों में अब दुर्गंध भी उठने लगी है। गोशाला रोड से बुचौली रोड पर तो नालों में दो-दो फीट कचरा, पॉलीथिन व गंदगी जमी है। मोहल्ला सैनीपुरा से गोशाला धोलपोश आश्रम तक नालों में पॉलिथीन, खरपतवार से अटे पड़े हैं। बारिश के समय में गंदगी से अटे यह नाले ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों पर एकहोकर लोगों की परेशानी बढ़ रहा है।
वर्जन
बारिश के मौसम से पूर्व नगरपालिका की ओर से सभी नालों की सफाई कराई जाएगी। पालिका सफाई कर्मचारियों की एक टीम बनाकर एक अभियान शुरू कराया जाएगा जिसके तहत सभी नालों को सफाई कराई जाएगी। इसके अलावा जहां-जहां नाले क्षतिग्रस्त हैं उनकी भी मरम्मत कराई जाएगी तथा जो नाले अधूरे पड़े हैं वह भी पूरे कराए जाएंगे।
-रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका महेंद्रगढ़।
फोटो संख्या:59- गाेशाला रोड पर गंदगी से अटा नाला--संवाद