फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आवारा गोवंश को पकड़ने के नप की कार्रवाई की उड़ रही धज्जियां

विज्ञापन
फोटो 11 कूड़े में मुंह मारते आवारा गोवंश। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। करीब 3 माह पूर्व नगर परिषद की ओर से आवारा गोवंश को पकड़ने के लिए टेंडर छोड़े गए थे। अब तक सड़कों पर सैकड़ों की संख्या आवारा गोवंश घूम रहे हैं। वहीं खुले में पड़े कूड़े में गोवंश मुंह मारते नजर आ रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि गोवंश को पकड़ने के लिए छोड़े गए टेंडर के बावजूद इतने गोवंश कहां से आ रहे हैं।
विज्ञापन

शहर का हुडा सेक्टर पॉश कॉलोनी में शुमार है और यहां पर इतनी तादाद में आवारा गोवंश का घूमना नप की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करता है। ऐसे में गोवंश घास के साथ साथ पॉलीथिन भी निगल जाते हैं। जिसकी वजह से कई बार इनकी तबीयत भी बिगड़ जाती है।
शहर की गोशालाओं में करीब 4000 गोवंश
शहर में निजामपुर रोड व रेवाड़ी रोड पर दो गोशालाओं में 2500 गोवंश हैं जबकि सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम के पास मौजूद उपचारशाला में करीब 500 गोवंश मौजूद है। साथ ही सिंघाना रोड पर स्थित नंदीशाला में 750 के करीब नंदी मौजूद हैं। इतनी सुविधा होने के बाद भी बेसहारा गोवंश कूड़े में मुंह मारने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

लाखों रुपये का आता है दान
इन सभी गोशालाओं में हर माह लाखों रुपये का दान दिया जाता है। इसमें बड़े व्यापारी, अधिकारी, समाजसेवी व राजनीति से जुड़े लोग शामिल हैं जो समय-समय पर दान देते रहते हैं। इसके अलावा आए दिन यहां पर लोग गोवंश के लिए सवामनी का आयोजन भी करते रहते हैं।
वर्जन:
बेसहारा गोवंश को पकड़ने का कार्य चल रहा है। इतनी तादाद में यदि गोवंश शहर में विचरण कर रहे हैं तो इसकी जांच जरूर कराई जाएगी। जल्द ही इस समस्या से छुटकारा दिलाया जाएगा। -कमलेश सैनी, चेयरपर्सन, नप, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें