फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लोगों को मिलेगी बंदरों के आतंक से राहत

Mon, 02 Nov 2015 12:19 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में कई वर्षाें से जारी बंदरों के आतंक से अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जग गई है। नगर पालिका प्रशासन ने बंदरों पर शिकंजा कसने के लिए बंदर पकड़ने की टीम को ठेके पर बुलाकर यह कार्य युद्ध स्तर पर जारी किया है।
विज्ञापन


पिछले दो दिनों के अंदर एक दर्जन से अधिक बंदरों को पकड़कर कार्रवाई शुरू की है। मथुरा से आई टीम के सदस्य बंदरों को बंदरों को पकड़कर पहाड़ी व बणी में छोड़ने का कार्य  करेगी। नगर पालिका प्रशासन द्वारा चलाए गए इस अभियान में टीम के सदस्य प्रत्येक बंदर पर 900 सौ रुपये की राशि प्राप्त कर रहे हैं।

स्थानीय कस्बे में पिछले कई वर्षों से बंदरों का आतंक लगातार जारी है। बंदरों का झुंड का झुंड बाजार व मकानों की छतों पर आतंकित मचा रहे हैं। इसके अलावा फल व सब्जी की  रेहडियों से समान उठाने को लेकर राहगीरों के हाथ से सामान छीनकर बंदक लोगों में आतंक फैला चुके हैं। अब इस अभियान से लोगों ने राहत की सांस की ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें