फोटो संख्या:60- गांव उच्चत में ग्रामीणों की स्वास्थ्य की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टी
- फोटो : पुलिस।
कनीना। उपमंडल के गांव उच्चत में शुक्रवार को ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग नारनौल से मोबाइल वैन टीम पहुंची। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेहलंग की चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभा के दिशा निर्देश में शिविर लगाया गया। स्वास्थ्यकर्मी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि स्वास्थ्य जांच टीम में रमन नर्सिंग अधिकारी, सुदेश एलटी, लक्ष्मी फार्मेसी अधिकारी, कृष्ण कुमार ने स्वास्थ्य कैंप में आए हुए 87 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की।
टीबी यूनिट कनीना से टीबी इंचार्ज पवन कुमार, युद्धवीर, देवेंद्र कुमार ने टीबी की जांच के लिए 9 मरीजों के बलगम के सैंपल लिए एवं उनकी एचआईवी जांच की गई। स्वास्थ्य जांच शिविर में 47 मरीजों की शुगर की जांच की गई। इस अवसर पर सीएचओ डॉ.अरुण चौधरी, पूजा एएनएम, सुशीला आशा वर्कर का विशेष सहयोग रहा।