फोटो संख्या:53- सतनाली अनाज मंडी में अधिकारियों को निर्देश देते विधायक कंवर सिंह यादव--स्रोत-
सतनाली। विधायक और उपमंडल अधिकारी ने वीरवार को सतनाली मंडी में खरीद का जायजा लिया। इन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों को फसल बेचने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। खरीद के साथ फसल की उठान नियमित रखें, ताकि मंडी में अव्यवस्था न फैले। किसानों से कहा कि फसल सुखाकर लाएं। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी अनिल कुमार यादव, भागीरथ शेखावत, दीवान सिंह शेखावत, मुन्ना सिंह, टिंकू सतनाली, कालू पहलवान, मुकेश पहलवान, खरीद व्यवस्था से जुड़े अधिकारी, व्यापारी व किसान मौजूद रहे।