फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विधायक ने रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्याें का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर चल रहे 50 करोड़ रुपये के विकास कार्याें का शनिवार को विधायक ने निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक कंवर सिंह यादव ने स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली।
विधायक कहा कि एक जनप्रतिनिधि के नाते यह उनकी जिम्मेदारी बनती है कि कार्य की गुणवत्ता और समय-सीमा पर नजर रखी जाए। उन्होंने बताया कि जीआरपी चौकी में बड़ी संख्या में कर्मचारी तैनात हैं लेकिन उनके लिए न तो पर्याप्त कार्यालय व्यवस्था है और न ही रहने, ड्रेस बदलने और वाशरूम जैसी बुनियादी सुविधाएं।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि वे इस विषय को महेंद्रगढ़-भिवानी सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह के समक्ष रखेंगे और रेलवे अधिकारियों से भी बात करेंगे, ताकि जीआरपी चौकी में कर्मचारियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि जब स्टेशन को मॉडल रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है, तो जीआरपी चौकी की व्यवस्था भी उसी स्तर की होनी चाहिए।
स्टेशन मास्टर निरंजन कुमार द्वारा धीमी गति से काम होने की बात कहे जाने पर विधायक ने कहा कि वे स्वयं इस पर लगातार नजर रखेंगे और अधिकारियों से बातचीत कर यह सुनिश्चित करेंगे कि कार्य जल्द से जल्द और तय मानकों के अनुसार पूरा हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें