फोटो संख्या:53 गांव मालड़ा सराय में बच्चों को योगासन सिखाते हुए योगाचार्य। विज्ञप्ति
महेंद्रगढ़। गांव मालडा सराय में गत 25 मई से चल रहे योग शिविर में विधायक कंवर सिंह यादव ने शिरकत की। ग्रामीणों ने बताया कि यह योग शिविर गांव के साधारण से किसान शीशराम वर्ष 2008 से अब तक लगातार लगा रहे हैं।
शिविर में महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने स्वयं योग करके बच्चों एवं ग्रामीणों का हौंसला बढ़ाया। उन्होंने योग शिविर में पहुंचे ग्रामीणों और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में योग को शामिल करना चाहिए।
योग करने से एकाग्रता, अनुशासन के साथ-साथ रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है और शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने इस योग शिविर के आयोजक शीश राम सराहना करते हुए कहा कि आप जैसे समाज के प्रति समर्पित व्यक्ति भावी पीढ़ी के प्रेरणा स्रोत हैं।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में माजरा खुर्द के सरपंच प्रतिनिधि प्रवीण यादव, सरपंच पवन यादव, पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह, बहादुरसिंह थानेदार, होशियार प्रजापत, प्राचार्य ओंकार यादव, जयभगवान यादव सीसोठ, प्रवक्ता अनूप यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।