फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़-नारनौल: लापता बच्चे का दूसरे दिन भी नहीं लगा पता

Wed, 08 Feb 2023 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर के नजदीकी गांव सुराणा में दो से लापता दो वर्षीय बच्चे का बुधवार को भी कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस और ग्रामीण दूसरे दिन भी आसपास की नहरों में बच्चे की तलाश में जुटे रहे। गांव के पास नहर व डिग्गी में दिनभर सर्च अभियान जारी रहा मगर पुलिस को बच्चे के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

बात दें कि गांव सुराणा से दो दिन पूर्व 2 साल का बच्चा प्रीत घर से गायब हो गया था। बच्चे के गायब हो जाने के बाद परिजनों ने बच्चे की आसपास तलाश की थी लेकिन वह नहीं मिला था। सूचना के बाद पुलिस ने भी सर्च अभियान चलाकर बच्चे की देर रात तक तलाश की लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके चलते परिजनों व ग्रामीणों ने मंगलवार को नेशनल हाईवे नंबर 11 पर जाम भी लगाया था। इसके बाद से पुलिस से लगातार आसपास की नहरों में गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश में जुटी हुई है। बुधवार को पुलिस ने शक के आधार पर नहर, डिग्गी वह आसपास के खेतों में सर्च अभियान चलाया।
पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों से की पूछताछ
बच्चे की तलाश के लिए पुलिस का सर्च अभियान लगातार जारी है। वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस ने परिवार के ही कुछ लोगों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं मगर पुलिस बच्चे की बरामदगी से पूर्व कुछ भी खुलासा नहीं कर रही है।
विज्ञापन

नीरपुर पंप हाउस कराया खाली, गोताखोर ढूंंढने में लगे
पुलिस ने बुधवार दोपहर को नीरपुर पंप हाउस को खाली कराया। काफी हद तक पानी खाली हो गया। इसमें 10 से 12 फुट तक पानी था। उसके बाद समाचार लिखे जाने तक गोताखोर ढूंढने में लगे हुए थे, लेकिन अब तक बच्चे का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन


बच्चे की तलाश के लिए पुलिस द्वारा आस-पास के क्षेत्र में नहरों की जांच की जा रही है। बच्चे की बरामदगी के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
भूपेंद्र सिंह, सदर थाना प्रभारी, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें