फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: चार दिन में न्यूनतम पारा चार डिग्री गिरकर पहुंचा 1.4

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल में लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। 10 से 14 जनवरी के दौरान न्यूनतम पारा चार डिग्री गिरकर 1.4 पर आ गया है, जो जमाव बिंदु की ओर अग्रसर है। हालांकि दिन मेें धूप खिलने पर अधिकतम पारे में बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 1.4 और अधिकतम 23.3 डिग्री रहा। मंगलवार को न्यूनतम पारा 2.8 और अधिकतम 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

नारनौल में एक बार फिर से सर्दी बढ़ने लगी है। नौ जनवरी के बाद से न्यूनतम पारा गिर रहा है। इससे लोगों को रात में कड़ाके की सर्दी झेलनी पड़ रही है। पिछले सप्ताह बारिश होने से रात के तापमान में सुधार हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी शीत हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। हालांकि बुधवार सुबह मौसम साफ होने और अच्छी धूप होने से लोगों को राहत मिली।
31 दिसंबर को तापमान माइनस 0.5 तक चला गया था
पिछले साल 31 दिसंबर को न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। साल 2013 के बाद 2020 में पारा माइनस में पहुंचा था। 31 दिसंबर को न्यूनतम -0.5 और अधिकतम 19.5 डिग्री रहा था। ऐसे में अब दोबारा पारा नीचे जाने लगा है।
विज्ञापन

एक्यूआई का स्तर 190
नारनौल में कुछ दिन से वायु गुणवत्ता मापक मशीन में तनकीनी गड़बड़ चल रही थी। बधुवार को मशीन ठीक होने से शहर में एक्यूआई का स्तर पर 190 रहा,जो मध्यम रहा। हालांकि पहले शहर में वायु प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में चल रहा था। ऐसे में सांस के मरीजों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें