फोटो 01 सुदरकांड पाठ में मौजूद भक्तगण व पुजारी। स्रोत: मंडल
नारनौल। श्री मेहंदीपुर बालाजी मित्र मंडल की ओर से छोटा-बड़ा तालाब पर साप्ताहिक निशुल्क सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया। मुख्य यजमान प्रदीप संघी व उनका परिवार रहा। मंडल प्रधान महावीर प्रसाद अग्रवाल ने पाठ की अध्यक्षता की। रंग-बिरंगे फूलों से बालाजी महाराज का भव्य दरबार सजाया गया। कोषाध्यक्ष नवीन बंसल ने मुख्य यजमान को बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद भजन संध्या में मास्टर मुकेश, महावीर अग्रवाल, नरेंद्र गर्ग, गौरी शंकर शर्मा और नवीन बंसल ने भजन प्रस्तुत किए। श्रद्धालु भजनों पर भाव-विभोर नजर आए। अंत में बालाजी महाराज का प्रसाद वितरित किया गया। संवाद