फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सत्य, और मानवता के संदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक

विज्ञापन
फोटो नंबर-04संत कबीर आश्रम में कार्यक्रम के दौरान संत कबीर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते 
विज्ञापन
नारनौल। संत कबीर आश्रम मंदिर में सोमवार को संत कबीर जयंती को लेकर विधायक ओमप्रकाश यादव के भतीजे सोमेश यादव ने संत कबीर साहेब को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि संत कबीर की ओर से लगभग 650 वर्ष पूर्व दिए गए सत्य, सद्भाव और मानवता के संदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने व हर परिवार से बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

समिति के प्रधान मास्टर जम्मन ने बताया कि संत कबीर आश्रम मंदिर समिति की ओर से संत कबीर जयंती समारोह 4 जुलाई को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई जाएगी। प्रधान ने बताया कि समारोह का शुभारंभ सुबह 9 बजे होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह तथा अध्यक्षता ओमप्रकाश यादव करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव, महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव एवं नारनौल नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी शामिल होंगी।
विज्ञापन

समारोह के दौरान 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाएगा। दोपहर 1 बजे प्रसाद वितरण होगा जबकि शाम 3 बजे संत कबीर की आकर्षक झांकियां महावीर चौक से अग्रसेन चौक तक निकाली जाएंगी। कार्यक्रम में होशियार सिंह, संदीप, राहुल, धन सिंह, कमल, नीरज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें