फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कट ऑफ जारी होने पर विद्यार्थियों के मोबाइल पर जाएगा मैसेज

Thu, 13 Jul 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा उच्चत्तर शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार की शाम सात बजे तक यूजी कक्षाओं की पहली कट आफ लिस्ट जारी नहीं हो पाई। साइट शाम तक हैंग चल रही थी। दिनभर विद्यार्थी कट ऑफ लिस्ट का इंतजार करते रहे। कट ऑफ लिस्ट जारी होने पर विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन के समय दर्ज करवाए गए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज जारी हो जाएगा। शेड्यूल के अनुसार सूची जारी होने के बाद विद्यार्थी 13 से 16 तक अपनी फीस जमा करवा सकेंगे। महाविद्यालय में एडमिशन लेने से पहले विद्यार्थियों को एबीसीडी आईडी बनवानी होगी, उसके बाद ही उनको दाखिला मिल सकेगा। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से यूजी प्रथम, द्वितीय तथा फाइनल वर्ष सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए जरूरी किया है। इसके लिए विद्यार्थी को पहले डीजी लॉकर बनाना पड़ेगा, उसके बाद एबीसी आईडी बनानी होगी।
विज्ञापन

आप स्वयं बना सकते हैं एबीसी आईडी
एबीसी आईडी बनाने के लिए गुगल पर जाकर अंग्रेजी में डीजी लॉकर लिखना होगा। साइट खुलने के बाद दाई ओर ऊपर कोने में साइन इन करना होगा। इसके बाद आधार और मोबाइल नंबर मांगेगा। उसके डालने पर मोबाइल पर ओटीपी आएगा। ओटीपी वेरिफाई करने के बाद आपका डीजी लॉकर खुल जाएगा। इसके खुलने के बाद दाएं तरफ सर्च डाक्यूमेंट का ऑप्शन आएगा, उस पर क्लिक करना होगा। इस दौरान कुछ अलग-अलग लोगों दिखाई देंगे। दाई ओर नीचे कॉर्नर पर नीले रंगे से लिखे व्यू पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एकेडमिक बैंक के लोगो पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एबीसी आईडी का बॉक्स आएगा जिस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एबीसी आईडी के लिए तीन चार जानकारी मांगी जाएगी वो भरनी होगी, इसके बाद कई लोगो के साथ अलग-अलग साइट आएंगी, आपको एबीसी पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपकी आईडी बन जाएगी।
दूसरी कट ऑफ होगी 18 को जारी:
उच्चत्तर शिक्षा विभाग दूसरी कट ऑफ लिस्ट 18 जुलाई को जारी करेगा। इसकी फीस 19 और 20 जुलाई को भरी जाएगी। 21 जुलाई से यूजी कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। अगर सीटें खाली रहीं तो 22 जुलाई को ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। साथ ही एडमिशन के लिए ओपन काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

बीए द्वितीय तथा अंतिम वर्ष के विद्यार्थी 31 तक करवा सकेंगे फीस जमा
राजकीय महिला महाविद्यालय के नोडल अधिकारी मक्खनलाल ने बताया कि यूजी द्वितीय तथा अंतिम वर्ष के विद्यार्थी 31 जुलाई तक अपनी फीस जमा करवा सकेंगे। उन्होंने बताया कि एक अगस्त से 7 अगस्त तक 100 रुपये लेट फीस चार्ज की जाएगी। अगर इसके बाद कोई विद्यार्थी एडमिशन करवाता है तो प्रतिदिन 100 रुपये लेट फीस चार्ज की जाएगी।

हरियाणा उच्चत्तर शिक्षा विभाग की ओर से आज यूजी कक्षाओं की पहली कट ऑफ लिस्ट जारी की जानी थी, शाम सात बजे तक लिस्ट जारी नहीं हुई। लिस्ट जारी होगी तो विद्यार्थियों के मोबाइल नंबर पर मैसेज जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को एडमिशन से पहले एक एबीसी आईडी बनानी होगी। यह सभी कक्षाओं के लिए लागू होगी।
विज्ञापन

-मक्खनलाल, एडमिशन नोडल अधिकारी, राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें