फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में 14 को गूंजेगा आंबेडकर जयंती का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का 135वां जन्मोत्सव समारोह 14 अप्रैल को प्रातः 10 बजे नारनौल के नई कचहरी मैदान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ की ओर से किया जा रहा है। संघ के महासचिव रामकिशन मरोडिया ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपजिला शिक्षा अधिकारी दिलबाग सिंह गोठवाल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपाल गोरा करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में सेवानिवृत्त अधिकारी रामानंद पनवाल, जिले सिंह नाहर व सतीश धानिया सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। आयोजन का उद्देश्य बाबा साहेब के विचारों और योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें