फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अस्पताल में दवा काउंटर पर जाम, मरीजों को 1-1.5 घंटे इंतजार से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
फोटो नंबर- 18नागरिक अस्पताल में दवा लेने के लिए लाइन में खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नागरिक अस्पताल में इन दिनों ओपीडी पर्ची कटवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने और फिर दवा लेने तक मरीजों को काफी समय लग रहा है। दवा लेने के लिए लोगों को करीब एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। इससे कई बार मरीजों के बीच कहासुनी की स्थिति भी बन जाती है।
विज्ञापन

अस्पताल के पुराने भवन के कक्ष नंबर 4 में दवा वितरण किया जाता है जहां फार्मेसी के विद्यार्थी मरीजों को दवा उपलब्ध कराते हैं। फार्मेसी छात्र अनुभव की कमी के कारण एक मरीज को दवा देने में 3 से 5 मिनट का समय लग रहा है। इससे कतारें और लंबी होती जा रही हैं।
अप्रैल के पहले सप्ताह में मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण बीमारियों में वृद्धि हुई है। सामान्य दिनों में जहां ओपीडी 900 से 1000 के बीच रहती है, वहीं अब यह बढ़कर 1150 से 1300 के आसपास पहुंच गई है जिससे अस्पताल की व्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन

बॉक्स
कंधे में दर्द का उपचार करवाने के लिए नागरिक अस्पताल आया था। पहले पर्ची के लिए लाइन में लगा, फिर डॉक्टर कक्ष के बाहर अपनी बारी का इंतजार किया। अब दवा के लिए करीब एक घंटा तक इंतजार करना पड़ा।-नाहर सिंह, गांव कोजिंदा की ढाणी
बॉक्स
सुबह 11 बजे दवा लेने के लिए लाइन में लगा था और दोपहर 12:30 बजे दवा प्राप्त कर पाया। अस्पताल प्रशासन से अपील है कि दवा काउंटर की संख्या बढ़ाई जाए ताकि मरीजों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। -महेश, गांव कुलताजपुर
बॉक्स
भाई को पेट में दर्द की समस्या थी और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल आए थे। दवा लेने के लिए जब दवा कक्ष गए तो लंबी लाइन लगी हुई थी। इसलिए मजबूरन बाहर से दवा लेनी पड़ी। -रामकिशन, गांव बिशनपुर

वर्जन :
आवश्यकता अनुसार दवा काउंटर की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। फार्मासिस्ट की संख्या बढ़ाने के लिए उच्चाधिकारी को अवगत करवाया गया है। -डॉ. आशा शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें