फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रंग- बिरेगें पुष्पों से महका एमडीयू परिसर, नृत्य पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
2 एमडीयू में टैगोर सभागार में रंग बहार के दौरान छात्राएं नृत्य करती हुए। स्रोत :एमडीयू - फोटो : kathua news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित रंग बहार- पुष्प प्रदर्शनी ने परिसर को रंगों, खुशबू से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न तरह के फूलों की महक ने लोगों को आकर्षित किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला उपायुक्त सचिन गुप्ता और कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने किया। समापन के अवसर पर भारतीय पुनर्वास परिषद की पूर्व अध्यक्ष डॉ. शरणजीत कौर ने बतौर मुख्य अतिथि विजेताओं को सम्मानित किया। जिला उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण जन-भागीदारी से ही सफल हो सकता है।
ऐसे आयोजन युवाओं को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनाते हैं। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि रंग बहार केवल पुष्प प्रदर्शनी नहीं बल्कि सृजनात्मकता और प्रकृति के प्रेम का उत्सव है जो विद्यार्थियों को अनुभवात्मक सीखने का अवसर देता है।
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

प्रदर्शनी में गुलाब, गेंदा, पेटुनिया व कैलेंडुला सहित मौसमी एवं सजावटी फूलों की आकर्षक प्रस्तुतियां केंद्र में रहीं। फ्लोरल ज्वेलरी, बुके सजावट, कट फ्लावर, पॉट प्लांट्स, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी, सेल्फी व रील मेकिंग जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में चेतना, तुलसी, अंजलि, पारुल, पूनम और निकिता लोहन सहित अनेक प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर संयोजक प्रो. विनीता हुड्डा और सह-संयोजक प्रो. दीपक कौशिक मौजूद रहे।

2 एमडीयू में टैगोर सभागार में रंग बहार के दौरान छात्राएं नृत्य करती हुए। स्रोत :एमडीयू- फोटो : kathua news

2 एमडीयू में टैगोर सभागार में रंग बहार के दौरान छात्राएं नृत्य करती हुए। स्रोत :एमडीयू- फोटो : kathua news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें