फोटो संख्या:56 गांव सिसोठ स्थित माता भूरा भवानी मंदिर में सफाई अभियान चलाते समिति सदस्य। स्
- फोटो : कैसरगंज रेंज के भेड़िया प्रभावित क्षेत्र में गश्त करते डीएफओ व अन्य।
महेंद्रगढ़। गांव सिसोठ स्थित माता भूरा भवानी मंदिर में रविवार को कमेटी व मिशन अपना जल टीम की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें टीम ने सुबह 8 बजे से 10 बजे तक सफाई अभियान चलाया और मंदिर के मुख्य मार्ग की सफाई की। मंदिर कमेटी के प्रेस सचिव व मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल टीम के सदस्य मुकेश चौहान ने बताया कि स्वच्छता में ही देवताओं का वास होता है और वहां पर रहने वाले लोगों को शांति मिलती है। उनका मन आनंदित रहता है। अभियान में मंदिर कमेटी के पूर्व प्रधान एवं संरक्षक प्रेमचंद सिसोठिया, मंदिर कमेटी प्रधान संदीप यादव, कोषाध्यक्ष परमजीत, शिव कुमार, सुनील, सूबेसिंह, सुनील प्रधान सहित मंदिर कमेटी के अन्य सदस्यों ने मंदिर में श्रमदान किया।