फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से लापता राजमिस्त्री का शवर मंडी में बाजरे की बोरियों के नीचे मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय अनाज मंडी में शनिवार दोपहर बाद एक युवक का शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची अटेली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बदायूं उत्तर प्रदेश निवासी ओमवीर (25) कई महीने से नांगल बैरियर पर किराये के मकान में रहता था। वह राजमिस्त्री का काम करता था। लेकिन तीन दिन से वह मकान पर नहीं आया था। उसके साथ रहने वाले युवकों ने बताया कि ओमवीर शराब पीने का आदी था। पहले भी कई बार दो से तीन दिन तक घर नहीं आया था। शनिवार को उसका शव कस्बे की नई अनाज मंडी में टीन शेड के नीचे लगे बाजरे की कट्टों की ढेरी पर ढके तिरपाल के नीचे पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर जब चौकीदार गुजर रहा था तो उसे दुर्गंध आई। जिसको लेकर उसने तिरपाल को हटाकर देखा तो शव मिलने का पता चला। चौकीदार की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस हत्या समेत अन्य बातों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें