फोटो 3सैनिक सम्मान यात्रा को जिला वार मेमोरियल स्मारक से हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डॉ. आरके
नारनौल। शहीद सैनिक सम्मान यात्रा का नारनौल पहुंचने पर पुष्प वर्षा के साथ अभिनंदन किया। शहीद सैनिक सम्मान साइकिल यात्रा के संयोजक अभिषेक यादव ने बताया कि देवरिया से चलकर 47000 किलोमीटर की यात्रा 32 राज्यों और 61 सैनिक छावनियों से 900 दिन में सैनिकों के सम्मान के लिए यात्रा का समापन होगा। उन्होंने कहा शहीद सैनिकों की बेटियों की शादी के लिए 20 लाख रुपये का अनुदान, उनके बच्चों की शिक्षा के लिए केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूलों में निशुल्क शिक्षा का प्रावधान करने और शहीदों के लिए आवास की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है। शहीद सैनिक सम्मान यात्रा का डॉ. आरके जांगड़ा विश्वकर्मा और विंग कमांडर एससी यादव ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को झुंझुनू के लिए रवाना किया। संवाद