सड़क किनारे अवैध रूप से लगाया बोर्ड
रेवाड़ी। गांव गंगायचा अहीर में सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए बोर्ड हादसों का कारण बन सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के बिल्कुल पास लगाए गए ये बोर्ड यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे लगाए गए इन अवैध बोर्डों को तुरंत हटवाया जाए और भविष्य में बिना अनुमति किसी भी प्रकार के बोर्ड लगाने पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।