महेंद्रगढ़। ठंड के कारण मेथी की खपत में वृद्धि देखने को मिल रही है। महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में प्रतिदिन औसतन 10 क्विंटल मेथी की खपत हो रही है। स्थानीय स्तर पर मंडी में बढ़ती आपूर्ति के चलते इस सीजन में मेथी के दाम स्थिर बने हुए हैं और उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है।
मंडी में मेथी 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। हरी सब्जियों की तुलना में मेथी के दाम काफी किफायती हैं। व्यापारियों का कहना है कि मेथी की उपलब्धता पर्याप्त है। बाजार में बड़ी मात्रा में आवक होने से दुकानदार भी बिना किसी परेशानी के मांग पूरी कर पा रहे हैं।
किसानों का कहना है कि मेथी की खेती कम लागत में बेहतर मुनाफा देती है। शहर के व्यस्त बाजारों के साथ-साथ आसपास के गांवों में भी मेथी की खरीदारी लगातार बढ़ रही है। मेथी की बढ़ती खपत न केवल उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आई है बल्कि किसानों के लिए भी नए अवसर पैदा कर रही है
बॉक्स
मेथी की बढ़ती मांग फायदेमंद साबित हो रही है। कई किसानों ने इस वर्ष पारंपरिक फसलों के साथ-साथ मेथी की खेती करनी आरंभ कर दी है। साथ ही मंडी में इसकी बिक्री होने से आर्थिक लाभ भी जल्दी मिल जाता है। -धर्मेंद्र सैनी, दुकानदार
बॉक्स
सर्दियों में मेथी की मांग स्वाभाविक रूप से बढ़ती है लेकिन इस बार तेजी कुछ अधिक देखने को मिली है। सुबह से ही ग्राहक ताजा मेथी खरीदने आते है। स्थानीय उत्पादन अधिक होने के कारण मंडी में मेथी की ताजी खेप प्रतिदिन पहुंच रही है।-देवेंद्र सनी, दुकानदार