फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: फोन पर जानकार बनकर पैसे ठगने के मामले में मुख्य आरोपी पुनहाना से गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो नंबर-13पुलिस गिरफ्त में पैसे ठगी का आरोपी। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
नारनौल। जानकार बनकर पैसे ठगने के मामले में कार्रवाई करते हुए महाबीर चौकी की पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी को पुनहाना से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मूसा खा निवासी गोधाला थाना पुनहाना जिला मेवात के रूप में हुई। आरोपी ने कॉल पर खुद को शिकायतकर्ता का जानकार बताकर पैसे ट्रांसफर करा लिए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए महत्वपूर्ण तकनीकी साक्ष्य जुटाकर संबंधित कंपनियों से पत्राचार कर साइबर ठगों का पता लगाया। मामले में गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। केशव नगर नारनौल की रहने वाली शिकायतकर्ता ने पुलिस में ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि उसके पास एक कॉल आई, कॉल करने वाले ने जाल में फंसाकर 51 हजार पांच सौ रुपये की ठगी की। इसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस में इसकी शिकायत दी। पुलिस ने मामले में जांच कर आरोपियों का पता लगाकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें