फोटो नंबर-12रविदास मार्ग से थोड़ा आगे जलती दो लाइट बाकि कनेक्शन के अभाव में पड़ी बंद। संवाद
नारनौल। शहर में छलक नाले निर्माण के साथ लगाई जाने वाली लाइटें कनेक्शन के इंतजार में काफी दिनों से बंद पड़ी है। इन लाइटों एक-आध लाइट केवल रविदास मार्ग के पास ही जलती है बाकी सभी जगह अभी कनेक्शन के इंतजार में ये लाइटें बंद पड़ी है। छलक नाले के साथ लगाई जाने वाली इन लाइटों का बजट छलक नाले के निर्माण कार्य के साथ ही शामिल है।
छलक नाले का निर्माण कार्य सलामपुरा से रविदास मार्ग तो लगभग पूरा हो गया है। इस छलक नाले के निर्माण के बाद इसके साथ-साथ सड़क पर लाइटें भी लगाई गई है। सलमापुरा से रविदास मार्ग तक छलक नाले व सड़क का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है और पूरे रास्ते में लाइट भी लगा दी गई है। परंतु इन लाइटों में केवल रविदास मार्ग के पास ही कुछ लाइट जलती है और बाकी लगभग बंद पड़ी है।
वर्जन-
छलक नाले के साथ लगी लाइटें नहीं जल रही यह बात संज्ञान में नहीं थी। इस मार्ग पर लगी लाइटों के हो सकता है कनेक्शन नहीं हुए हो जल्द ही जांच करवा कर इन्हें चालू करवाया जाएगा।
सोहन सिंह, एमई नगर परिषद