फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

विज्ञापन
फोटो नंबर- 26नारनौल में रात के समय ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेते युवक। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। राजस्थान के सीमावर्ती गांवों और जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह के समय बूंदाबांदी हुई। इससे अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं आगामी दिनों में भी तापमान में गिरावट, शीतलहर और बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से क्षेत्र में 10 जनवरी तक बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। वर्तमान मौसम प्रणाली के आगे निकल जाने के बाद 11 जनवरी से क्षेत्र में उत्तरी बर्फीली हवाएं चलेंगी।
इससे ठंड में बढ़ोतरी होगी और रात का तापमान जमाव बिंदु के आसपास पहुंच जाएगा। शुक्रवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 4.5 और अधिकतम तापमान में 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दिसंबर में दोपहर के समय खिली धूप से लोगों को राहत मिल रही थी। लेकिन जनवरी माह की शुरूआत से ही दिन-भर ठंड का प्रकोप बना हुआ है। सूर्य देव दोपहर 12 बजे बाद कुछ देर के लिए दर्शन दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समय शहर में शिमला जैसी ठंड पड़ रही है और ठंड के कारण घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें