फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव-गांव पहुंचेगा ज्ञान का उजाला, हकेंवि और ग्राम पाठशाला ने मिलाया हाथ

विज्ञापन
फोटो-68 हकेंवि में एमओयू करते हुए कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार व अन्य। विज्ञ​प्ति - फोटो : 1
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। ग्रामीण शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय और ग्राम पाठशाला के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पुस्तकालयों की स्थापना को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे विद्यार्थियों के लिए बेहतर शिक्षण वातावरण तैयार हो सके।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि पुस्तकालय ज्ञान और शिक्षा के प्रमुख केंद्र होते हैं। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक संस्थानों की जिम्मेदारी केवल परिसर तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें गांवों और समुदायों में भी शिक्षा के अवसर बढ़ाने चाहिए। समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने इसे सामाजिक सशक्तिकरण और ग्रामीण-शहरी शैक्षणिक अंतर को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
ग्राम पाठशाला के संस्थापक लाल बहार ने बताया कि कोविड-19 के दौरान शुरू हुई इस पहल का लक्ष्य वर्ष 2027 तक देश के अधिक से अधिक गांवों में पुस्तकालय स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि संस्था अब तक बिना किसी बाहरी आर्थिक सहायता के एक हजार से अधिक पुस्तकालय स्थापित कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें