फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नवीनतम स्टार्टअप कौशल विकास के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में मंगलवार को आयोजित स्टार्टअप हरियाणा कार्यशाला में विद्यार्थियों को नवीनतम स्टार्टअप कौशल विकास के बारे में बताया गया। प्रो. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि भारत में नवाचार का प्राचीन काल से ही बोलबाला रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्राचीन काल भारत के लोग अपनी आजिविका के लिए व दैनिक जीवन की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न प्रकार के नवाचार करते थे। उन्होंने अनेक उदाहरणों व प्रसंगों के माध्यम से विद्यार्थियों को नवाचार के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चलाए जा रहे मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया आदि अभियानों को विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में उपयोगी बताया। प्रो. सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि हकेंवि कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के कुशल निर्देशन में नवाचार एवं उद्भवन केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नए स्टार्टअप स्थापित करने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मुरलीधर नायक भूक्या ने कार्यशाल आयोजित करवाने के लिए र्स्टाटअप हरियाणा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें