महेंद्रगढ़। शहर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। ठंडी हवा और सुबह-शाम तापमान में लगातार गिरावट के बीच शहर के बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। व्यापारियों के अनुसार, इस बार पिछले साल की तुलना में गर्म कपड़ों की खरीद अधिक हो रही है और कपड़ा व्यापारियों को 50 हजार के मुनाफे की उम्मीद है।
बाजारों में स्वेटर, मफलर, मखमल और अन्य गर्म कपड़ों की बिक्री अधिक हो रही है। मखमल 80 रुपये, स्वेटर 250 रुपये व बड़े गर्म कपड़ों की शुरुआत 400 रुपये से हो रही है। लोगों में सर्दी से बचने के लिए कपड़ों की खरीदी की जा रही है।
कपड़ों के रंग और भाव लोगों को अधिक आकर्षित कर रहे हैं। विशेष रूप से स्कूल-कॉलेज जाने वाले युवा, नौकरीपेशा लोग और घरेलू महिलाएं गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए दुकानों पर पहुंच रही हैं।
दुकानदारों का कहना है कि युवाओं में ब्रांडेड गर्म कपड़ों की मांग है जबकि महिलाएं गुणवत्ता के आधार पर कपड़े पसंद कर रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि उनका पहला स्टॉक अभी खत्म होने की कगार पर है और ठंड के शुरू में ही जबरदस्त बिक्री हो रही है। शहर के बस स्टैंड रोड व कॉम्प्लेक्स में रेहड़ी और दुकानों पर लोगों की भीड़ लग रही है।
-
बॉक्स
अब प्रतिदिन दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रहती है। अक्तूबर में गर्म कपड़ों का स्टॉक लाया गया था। अब वह खत्म होने के कारण कगार पर है। इस माह करीब 50 हजार रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।-हेमंत कौशिक, दुकानदार
-
बॉक्स
दिसंबर में बिक्री बढ़ी है और लोग कपड़ों के रंग व डिजाइन से अधिक आकर्षित हो रहे हैं। अगर इसी तरह बिक्री चलती रही तो इस माह का कारोबार 50 हजार का आंकड़ा पार कर सकता है। -राजेश भारद्वाज, दुकानदार
फोटो संख्या:69- शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में शोरूम से गर्म कपड़े खरीदते ग्राहक---संवाद
फोटो संख्या:69- शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में शोरूम से गर्म कपड़े खरीदते ग्राहक---संवाद