फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गैस की आपूर्ति प्रभावित होने का असर

विज्ञापन
फोटो संख्या:54- स्टेट हाइवे 148 बी के नजदीक दुकान में रखे सिमेंट के चूल्हें---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पांच दिन से घरेलू गैस की आपूर्ति प्रभावित होने का असर अब आम लोगों की घरेलू तक साफ दिखाई देने लगा है। ऐसे में लोगों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर चूल्हों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। पांच दिन में सीमेंटेड चूल्हों के कारोबार में करीब दस गुणा तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

दुकानदार प्रकाश ने बताया कि पहले जहां चूल्हों की मांग कम रहती थी। वहीं अब अचानक मांग बढ़ने से उत्पादन भी तेजी से बढ़ाना पड़ रहा है। शहर में इन चूल्हों की कीमत भी बढ़कर 180 से 220 रुपये तक पहुंच गई है। कारीगरों का कहना है कि बढ़ती मांग के कारण उन्हें दिन-रात काम करना पड़ रहा है।
चूल्हे बनाने वाले कारीगरों ने बताया कि चूल्हों की निर्माण सामग्री की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। इससे लागत में बढ़ोतरी हो रही है। सीमेंट, रेत और अन्य सामग्री की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण चूल्हों के दाम भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

दुकानदार प्रकाश ने कहा कि घरेलू गैस की किल्लत का असर बाजार के कारोबार पर भी पड़ा है। कई दुकानदारों का कारोबार करीब 30 प्रतिशत तक कम हो गया है क्योंकि लोगों का ध्यान जरूरी घरेलू व्यवस्थाओं की ओर ज्यादा हो गया है।
वहीं दूसरी ओर ट्रांसपोर्ट के किराए में भी उछाल आया है जिससे सामान की ढुलाई महंगी पड़ रही है। व्यापारी प्रकाश ने बताया कि पहले जहां दिन में मुश्किल से दो-तीन चूल्हे बिकते थे।
वहीं अब दर्जनों की संख्या में बिक्री हो रही है। मांग बढ़ने के कारण कारीगरों को अतिरिक्त काम करना पड़ रहा है। शहर में सीमेंटेड चूल्हों की 10 दुकानें है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें